कन्या राशि (Kanya Rashi 2024) के लोगों के लिए वर्ष 2024 का सटीक राशिफल
जय श्री कृष्णा मित्रों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वर्ष 2024 का सटीक राशिफल ! साथ ही हम आपको बताएंगे 2024 के लिए कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स जो कि आपको जरूर जानने चाहिए (Kanya Rashi 2024).
मित्रों अगर आप चाहते हैं कि अपना राशिफल वीडियो में सुनना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके वीडियो में भी सुन सकते हैं 👉 Click here
इससे पहले कि हम राशिफल की शुरुआत करें, मैं आपको वर्ष 2024 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं मैं भगवान से यह प्रार्थना करती हूं कि इस वर्ष में आपकी सभी शुभ मनोकामनाएं पूरी कर दें..
अगर आपकी चंद्र राशि अथवा लग्न कन्या (virgo) हैं तो यह राशिफल आपके लिए है लेकिन अगर आपको नहीं पता है कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है या आपकी लग्न कौन सी है तो यह राशिफल आप अपने नाम राशि के आधार पर भी देख सकते हैं।(Kanya Rashi 2024)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है तो आप इस पोस्ट को पढ़कर भी यह जान सकते हैं👇
Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि
तो आइए बिना देरी करते हुए, शुरू करते हैं..
कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2024 कुछ खट्टे मीठे अनुभव लेकर आने वाला है.
इस वर्ष आपका मन आध्यात्मिकता की तरफ रहेगा. गूढ़ विज्ञान जैसे ज्योतिष की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस वर्ष कुछ इस तरह की स्थिति बन रही है कि आप अपने फैसले आवेग में लें .(Kanya Rashi 2024)
इसलिए यह ध्यान रखें जो भी फैसला लें, सोच समझ कर ले. पूरे वर्ष केतु लग्न होने के कारण इस वर्ष भ्रम की स्थिति आपके लिए बनी रहेगी.
कन्या राशि (Kanya Rashi 2024) के जो बच्चे इस समय पढ़ाई कर रहे हैं यानि Students हैं उनको वर्ष 2024 में सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी.
खासकर जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए अधिक मेहनत व कम लाभ का हो सकता है इसके बाद मई से आपका समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा।
जो लोग (Kanya Rashi 2024) कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं जनवरी से जून के बीच उनके सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। खासकर मई-जून के महीने में कंपटीशन में किसी बड़ी सफलता का आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
मित्रों अगर आपने यहां तक हमारा post पढ़ लिया है और आप को थोड़ा सा भी अच्छा लगा है तो हमारी post को लाइक कीजिए।
अगर आपने अभी तक हमारे blog को सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे blog को सब्सक्राइब कीजिए और जिन लोगों के भी राशि अथवा लग्न कन्या है उन लोगों से वीडियो शेयर कीजिए तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं..
कन्या राशि (Kanya Rashi 2024) के जो लोग वर्ष 2024 में विवाह का इंतजार कर रहे हैं उन्हें जनवरी से अप्रैल तक इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि आपके विवाह के अच्छे योग मई से शुरू हो रहे हैं।
जो लोग पहले से ही शादीशुदा है उनके लिए जनवरी से अप्रैल के समय में दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी खटपट हो सकती है लेकिन मई के बाद दाम्पत्य जीवन में फ़िर से मधुरता आते मैं देख रही हूँ.
वर्ष 2024 में जो दंपती (Kanya Rashi 2024) संतान के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए मई से अक्टूबर का समय विशेष रूप से शुभ कहा जा सकता है। इस समय में आप कंसीव हो सकता है और संतान-प्राप्ति भी हो सकती है.
जहां तक करियर की बात है! कन्या राशि (Kanya Rashi 2024) वालों के लिए वर्ष 2024 करियर की दृष्टि से मध्यम वर्ष रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना फल मिलता रहेगा।
इस वर्ष में आप बहुत अधिक महत्वाकांक्षी नहीं रहेंगे और जैसा चल रहा है उसको वैसा ही आप चलते रहने देंगे।
Read more : उत्तम एवं मनोवांछित पति चाहिए तो करें Hey Gauri Shankar Ardhangini Mantra
मित्रों हम बात कर लेते हैं 2024 के लिए उन महत्वपूर्ण बातों की, जो आपको जरूर जाननी चाहिए…
1. गोचर में पूरे वर्ष पर शनि देव छठे भाव में होने के कारण, वर्ष 2024 में (Kanya Rashi 2024) एक बात तो तय हैं कि आपको ऋण, रोग एवं शत्रुओं की चिंता नहीं करनी है क्योंकि अब चिंता करने की बारी उनकी है।
यानि इस वर्ष में आपको अपने किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है तथा ऋण से आपको मुक्ति मिलने का पूरा योग बनते मैं देख रही हूं।(Kanya Rashi 2024)
2. सप्तम भाव में पूरे वर्ष राहु रहने के कारण कन्या राशि के लोगों को यह सलाह दी जाती है कि आप जहां भी विवाह की बात आगे बढ़ाएं वहां पहले पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़े अन्यथा धोखे की संभावना बन सकती है।
हालांकि मई से सप्तमेश गुरु के वृष राशि में गोचर के बाद इस योग के बल में बहुत कमी आ जायेगी लेकिन सावधानी आवश्यक है. (Kanya Rashi 2024)
3. कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में धन की आवक बनी रहेगी तो इससे आपको कोई घबराने की बात नहीं है आपके सारे कार्य समय पर पूरे होते रहेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए कुल मिलाकर मई से अक्टूबर का समय बेहतरीन रहने वाला है इस समय मैं आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मित्रों यह रहा कन्या राशि 2024 का राशिफल ! हमने यह पूरी कोशिश की है कि आपके लिए यह राशिफल एकदम सटीक बैठे लेकिन फिर भी आपकी जन्म कुंडली में चल रही दशाओं के कारण results में थोड़ा सा difference आ सकता है.
मित्रों हम अन्य राशियों के राशिफल भी जल्दी ही लाने वाले हैं इसलिए बने रहिए Aavaz Devotional Library के साथ… धन्यवाद🙏
Read more :
Mesh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए
Vrishabh Rashifal 2024 : वृषभ राशि वालों के लिए 4 जरूरी बातें, जो उन्हें जरूर जाननी चाहिए !
Mithun Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मिथुन राशि के लिए
Kark Rashi 2024 : क्या लेकर आया है वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए
Singh rashifal 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए
Kanya Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कन्या राशि वालों के लिए
Tula Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 तुला राशि के लिए
Vrishchik Rashi 2024: कैसा रहेगा वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए
Dhanu Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए
Makar Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मकर राशि के लिए
Kumbh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कुंभ राशि वालों के लिए
Meen Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मीन राशि वालों के लिए !
If you want to listen powerful mantras in correct pronunciation or need any astrological guidance (on paid basis only), you may contact and follow us on :