अगर सर्दियों में पीते हैं ज्यादा Chai, तो जान लीजिए इसके नुकसान

Spread the love

Chai

चाय (Chai) के दीवानों की इस दुनिया में कमी नहीं है। देश-विदेश में चाय की कितनी ज्यादा मांग है, इस बात को तो हम सभी जानते हैं। सुबह उठाते ही ज्यादातर लोग पहला काम चाय पीने का ही करते हैं। खासतौर से भारत में चाय को खूब पसंद किया जाता है। क्योंकि इस समय भारत में ठंड़ का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग चाय  का सेवन जरूरत से ज्यादा ही कर रहे हैं।

Tips to Gain Weight : कम वजन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी सर्दीयों में खुद को गर्म रखने के लिए जरूरत से चाय पीते हैं, तो सर्तक हो जाइए। क्योंकि जी दिल को तसल्ली देने वाली सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है। इसलिए आज हम आपको चाय से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ज्यादा चाय पीने से भूख का मर जाना, नींद ना आना ये तो आपने सुना ही होगा। मगर इसके अलावा भी चाय के बहुत सारे नुकसान हैं, ज्यादा चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। पेट, आंत, दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में…

chai, tea

 

पेट को नुकसान पहुंचाती है चाय 

भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह चाय के साथ होती है, कई लोग तो चाय पीये बिना अपने बेड से नहीं उठते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, तो सावधान हो जाये क्योंकि खाली पेट चाय  नहीं पीनी चाहिए। खाली पेट चाय पीना शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। जिससे कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। आप गंभीर समस्या के शिकार हो सकते हैं।

Methi jowar roti : सर्दी में जरूरी खाये ये स्वादिष्ट रोटी, रहेगें हेल्थी

आंतों के लिए परेशानियां खड़ी करती है चाय पर हो सकता है असर

चाय सीधा-सीधा असर आंतो पर डालती है। जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करने से धीरे-धीरे आंतें खराब होना शुरू हो जाती है। जिसके बाद पाचन में समस्याएं पैदा होना शुरू हो जाती हैं। दिन में 4 से 5 बार से ज्यादा चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है और गर्म होने से मुंह में छाले भी हो जाते हैं।

Hair Patches : Instantly कैसे hide करें

चाय से पड़ता है दिल की धड़कन पर असर

शायद आपको पता नहीं है, लेकिन चाय आपके दिल के लिए भी काफी बुरी है। जिस चाय से आप के दिल को तसल्ली मिलती है। वहीं चाय धीरे-धीरे आपके दिल की सेहत को बिगाड़ देती है। ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है, जिसके बाद दिल की बीमारियां होने की संभावना बढ़ती चली जाती है।

 

Pls follow us :

Youtube

Facebook

Instagram


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *