Mango Mousse Recipe : ऐसे बनाएं घर पर आसानी से

Spread the love

How to make Mango Mousse at home in Hindi :

आम का मौसम अभी चल ही रहा है और शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे फलों के राजा आम से प्यार नहीं होगा और उसे खाना नहीं चाहता होगा। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं आम से बनने वाली मजेदार (Mango Mousse Recipe) डेजर्ट रेसिपी Mango Mousse।

जोकि बनाने में बहुत easy है और खाने में बहुत ही टेस्टी। जिसके लिए केवल आपको चाहिए 4 ingredients जो कि घर में बड़ी आसानी से ही उपलब्ध हो जाते हैं।

Mango Mousse Recipe Required Ingredients (One Glass) :

Oreo cookies : 6-8

दही (curd) : 1 Cup

Mango : 2

Honey (optional) : 1 tsp

Meethi Sonth without imli : बिना इमली और गुड़ के, बाजार जैसी मीठी सौंठ कैसे बनाएं

 Mango Mousse Recipe Procedure :

1. दही को थोड़ी देर,छलनी में डालकर छोड़ दे उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और तब उस गाढ़ी दही को अच्छे से ब्लेंड कर लें। जिससे यह क्रीमी हो जाएगी।

2. Oreo cookies का क्रीम वाला पार्ट अलग करके, उनको क्रश कर लें। ध्यान रहे उनको बहुत बारीक नहीं करना है।(Mango Mousse Recipe)

3. आम को काट कर उसके pulp को अलग कर लें। उनमें से थोड़े से आम के टुकड़े cubes shape में काट लें। जो कि आगे decoration के लिए काम आएंगे। उन्हें अलग रख दें। (Mango Mousse Recipe)

 

4. मैंगो पल्प और दो चम्मच (strained and blended) दही को मिक्सी में ब्लेंड कर लें।

5. अब एक गिलास ले उसमें सबसे पहले oreo crumbles डालें। उसके ऊपर mango and curd mixture की layer दे। फिर उसके ऊपर blended curd डालें। इसी तरह फिर से एक बार oreo और mango mixture का लेयर दें। (Mango Mousse Recipe)

Last में  ऊपर से honey और mango cubes से सजाएं। आप का Tasty Mango Mousse तैयार है।इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख कर सर्व करें।

Note : आम को मिक्सी में पीसते समय, एक बार चेक कर ले। अगर वह अधिक मीठे नहीं है और आप पर हनी भी नहीं है तो थोड़ी चीनी मिला दे।

 

Mesh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *