Mango Rasgulla Recipe
रसगुल्ला (Mango Rasgulla Recipe) ये वो स्वादिष्ट और मजेदार मिठाई है, जो कि सभी को पसंद होती है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे ये मिठाई पसंद नहीं होगी। आपने भी इस मिठाई को बहुत बार खाया होगा। लेकिन वो सभी आम रसगुल्ले होंगे। आज हम आपको रसगुल्ले की एक ऐसी वैरायटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको और खुश कर देगा। वो है मैंगो रसगुल्ला, जो कि कोलकाता में आम की प्यूरी के नाम से फेमस है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर इस रसगुल्ले को तैयार किया जा सकता है। वो भी सिर्फ 40 मिनट में….
Bati Chokha : यू पी स्टाइल Special बाटी चोखा ऐसे बनाएं !
सामग्री (Mango Rasgulla Recipe) –
4 कप या फिर 500 ग्राम दूध
3/4 कप पके आम का गूदा
2-3 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 टेबलस्पून खट्टा दही
4 कप पानी
2 कप चीनी
इलायची पाउडर
सजावट के लिए – गुलाब सार, पिस्ता और केसर
समय: 40 मिनट
Aam Panna Recipe : 10-15 दिनों तक स्टोर करके रख सकने वाला Tasty और Healthy आम का पन्ना ऐसे बनाएं !
बनाने की विधि (Mango Rasgulla Recipe) :
- सबसे पहले आपको आम के गूदे और दूध को एक साथ उबाल लेना है। उसके बाद आपको इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके इसकी प्यूरी तैयार (Mango Rasgulla Recipe) कर लेनी है।
- इसके बाद आपको इस प्यूरी में दही और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिलाना है। धीरे-धीरे पकाते हुए इस प्यूरी का छेना तैयार हो जायेगा। इसके बाद आपको इसे ठंडा होने के लिए ऐसे ही छोड़ देना है (Mango Rasgulla Recipe) ।
- जैसे ही ये ठंडा हो जाये उसके बाद आपको छैने को छान लेना है। इसे अच्छी तरह से छाने ताकि इसका सारा पानी अलग हो जाये (Mango Rasgulla Recipe) ।
- अब आपको इस छैने को एक कॉटन के कपड़े में बांध लेना है। फिर आपको एक भारी-सी चीज लेनी है और इसे दबाना है, ताकि बचा हुआ पानी भी इससे निकल जाये (Mango Rasgulla Recipe) ।
- पानी निकल जाने के बाद अब आप इसमें सूजी मिला लें। सूजी मिलाने के बाद अब आप इसकी छोटी-छोटी लोईयां तैयार कर लें।

- अब छैने की लोई को हाथ से दबाए और उसके बीच में एक आम का टुकड़ा रख दें और फिर से इसकी लोई बना लें। इसी तरह से सारी लोई तैयार कर लें।
- लोई तैयार होने के बाद इसकी चाशनी बनानी शुरू करें। इसके लिए आप पानी, चीनी और आम के गूदे को गैस पर चढ़ा दें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने और चाशनी बनाने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद आपकी चाशनी तैयार हो जायेगी।
- चाशनी तैयार होने के बाद आपको सभी लोईयां इस चाशनी में डालनी है और कुछ देर के लिए छोड़ देना है। फिर आपको इसे धीमी आंच पर तकरीबन 15 मिनट तक के लिए पकाना है। ऐसा करने के बाद ये रसगुल्ले फूलने लगेगें और चाशनी इनमें अच्छी तरह से मिक्स हो जायेगी (Mango Rasgulla Recipe)।
- तो लिजिए आपके मैंगो रसगुल्ले तैयार (Mango Rasgulla Recipe) हैं। अब आप इन्हें प्लेट में निकाल लें और इनके ऊपर थोड़ी सी चाशनी डाल दें। फिर आप इनके ऊपर गुलाब सार, पिस्ता और केसर रखकर सजा दें और परोस दें।
Pls follow us :

